बदायूं : जहां एक ओर आइजीआरएस की शिकायतों को लेकर जिला प्रदेश में
स्थान बनाए हुए है। जिलाधिकारी अधिकारियों को शबाशी देकर और बेहतर करने को
जागरुक कर रहे हैं।
तो वहीं बेसिक शिक्षा विभाग आइजीआरएस की शिकायतों के
निस्तारण में जिले में फिसड्डी है। निर्धारित समय निकलने के बाद भी बेसिक
शिक्षा विभाग की 18 शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया। डीएम की फटकार के
बाद ईद के अवकाश के दिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय खोलकर काम
निपटाए गए।
आइजीआरएस (जनसुनवाई पोर्टल) पर बेसिक शिक्षा विभाग की 18 शिकायतें
लंबित हैं। जिसमें सबसे ज्यादा शिकायतें परिषदीय विद्यालयों में यूनिफार्म
वितरण के नाम पर हुआ दलाली का खेल प्रमुख है। यूनिफार्म की गुणवत्ता को
लेकर भी शिकायत की गई है। इसके अलावा शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया,
शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय में भेजने की प्रक्रिया में विलंब आदि
शिकायतें हैं। समय निकल जाने के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से समस्या
का निराकरण नहीं हुआ तो जिलाधिकारी ने प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
को तलब किया। नाराजगी जाहिर की और कहा कि जल्द से जल्द आइजीआरएस की
शिकायतों का निस्तारण कराएं। तब जाकर बीएसए ने कर्मचारियों को शिकायतों का
निस्तारण कराने को कहा। निर्देश के अनुपालन में बुधवार को कार्यालय खोलकर
शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें