मुंबई : भिवंडी जिला परिषद स्कूल के एक शिक्षक इन दिनों अनोखे तरीके से
स्कूली बच्चों को शिक्षा देने में जुटे हैं। वह वाट्सएप का इस्तेमाल
ई-लर्निग में कर रहे हैं। जिला परिषद स्कूल के बच्चों के लिए उन्होंने
वाट्सएप वीडियो के माध्यम से मुफ्त क्लास लेना शुरू किया है।
वह
ई-लाइब्रेरी और प्रमुख पुस्तकों पर आडियो सेशन भी शुरू कर चुके हैं और अपने
स्कूली पाठ्यक्रम से हर अध्याय का शिक्षण सत्र भी शुरू करेंगे। इसके लिए
वह अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित भी कर रहे हैं।1अलंकार वारगडे जिला परिषद
हाई स्कूल में शिक्षक हैं। वह शिक्षकों को आइटी विषय से संबंधित प्रशिक्षण
भी देना शुरू करेंगे। उनका विचार छात्रों को वाट्सएप वीडियो के माध्यम से
पढ़ाने और उन्हें शैक्षणिक कार्यो में व्यस्त रखने का है। इस पहल से छात्र
खेल-खेल में ज्ञान हासिल करने में समर्थ बनते हैं। इसके तहत वे काटरून देख
सकेंगे। इसके साथ ही वे उस अवधारणा को भी ग्रहण कर सकेंगे जिसकी जरूरत
स्कूल में तैयार होने के लिए होती है। यहां तक कि उनके माता-पिता भी उन्हें
ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।इस तरीके से दो उद्देश्यों की पूर्ति
होती है। बच्चे न केवल तरोताजा बने रहेंगे, बल्कि ज्ञान भी हासिल करेंगे।
उनके माता-पिता को भी लगातार उन्हें पढ़ने के लिए जोर नहीं देना पड़ेगा।
वारगडे ने कहा कि वे टेलीविजन और काटरून देखने में समय जाया नहीं करेंगे।
शिक्षक ने आगे कहा कि अभी तक हमारे पास विभिन्न कहानियों के आडियो हैं। इन
कहानियों से भारत का हर आदमी परिचित है। ऐसी किताबें जिन्हें हम बाजार में
नहीं पा सकते, उसके आडियो हमारे पास हैं। अब हमारी योजना अध्ययन पर ध्यान
देने की है। हम माता-पिता और हर कक्षा के छात्रों का समूह तैयार करेंगे और
वीडियो से विषय के कठिन अध्याय की व्याख्या की जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق