जासं, कौशांबी : फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष 2016
से ही उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी एक शिक्षक
विभागीय कर्मचारियों से मिलीभगत कर वेतन का भुगतान ले रहा था।
बेसिक शिक्षा
अधिकारी कार्यालय से फर्जी शिक्षकों की सूची जारी हुई तो विभाग में हड़कंप
मच गया। एक शिक्षक को अब तक वेतन कैसे मिल रहा था। इसको लेकर अब जांच की
बात सामने आ रही है।
चित्रकूट जनपद के बछरन अर्जुनपुर निवासी एक युवक जिले में फर्जी
दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहा था। वर्ष 2016 में तत्कालीन बेसिक
शिक्षा अधिकारी डीएम यादव ने जांच की तो शिक्षक के दस्तावेज फर्जी पाया।
उन्होंने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए विभाग को भेजते हुए उसके वेतन
भुगतान पर रोक लगा दी, लेकिन उनके आदेश को किसी विभागीय कर्मचारी ने दबा
लिया। फर्जी शिक्षक को जुलाई 2018 तक लगातार वेतन का भुगतान होता रहा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जब फर्जी शिक्षकों की सूची बाहर आई
तो उसके वेतन भुगतान को लेकर हड़कंप मच गया। हर कोई इस मामले की जांच की
बात कर रहा है। एबीएसए मंझनपुर डॉ. अविनाश ¨सह ने बताया कि उनको पास केवल
उपस्थित सत्यापन के लिए ही सूची आती है। उसका वेतन कैसे जारी हो रहा था।
इसकी वह जांच कराएंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق