लखनऊ : चौदह साल पहले खत्म हो चुकी पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से
लागू करने की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी और शिक्षक बुधवार से तीन दिन तक
कामकाज से विरत रहेंगे।
इस आंदोलन के लिए संगठनों के संयुक्त मोर्चे के तौर
पर गठित कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने कार्य
बहिष्कार में प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों और 10 लाख शिक्षकों के शामिल
होने का दावा किया है। तीन दिन के कार्य बहिष्कार के दौरान संगठनों ने
राजधानी से लेकर जिलों और तहसील मुख्यालयों तक पर आंदोलन का कार्यक्रम
बनाया है। मंच के संयोजक व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष
हरिकिशोर तिवारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में अब भी पुरानी पेंशन प्रणाली
लागू है, जबकि केंद्र द्वारा वर्ष 2004 में नई पेंशन व्यवस्था लागू किए
जाने के बाद कई राज्यों ने पिछले वर्षो में ही इसे खत्म किया है। तिवारी के
मुताबिक केंद्र ने राज्य सरकार को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का
अधिकार दे रखा है और केंद्र चाहे तो खुद भी पुरानी प्रणाली लागू कर सकता
है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार से न्यूनतम पेंशन गारंटी का मांग
करते हुए संगठनों ने बीती नौ अगस्त को भी प्रदेश के सभी जिलों में
धरना-प्रदर्शन व रैली करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा था।
इसी क्रम में अब बुधवार से 31 अगस्त तक कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम बनाया
गया है। तिवारी ने बताया कि आंदोलन में सभी संवर्ग और सभी विभागों के राज्य
कर्मचारियों के साथ बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षक भी शामिल होंगे। मंच
पदाधिकारियों ने बताया कि तीन दिन के कार्य बहिष्कार के दौरान लखनऊ के 10
विभागों में गेट मीटिंग होगी, जिलों में विकास भवनों व तहसील मुख्यालयों पर
सभाएं आयोजित की जाएंगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 2016-17 अंतर जनपदीय तबादले नीति : आनलाइन आवेदन सहित अन्य प्रक्रिया एक-दो दिन में
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق