बस्ती, 17 अगस्त (उदयपुर किरण). मुकामी थानाक्षेत्र लालगंज की रहने वाली
एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने ही भांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगया
है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार लालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला जो
पेशे से शिक्षामित्र है, ने मुकामी थाना में अपने भांजे के खिलाफ कई दिनों
तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया
है. महिला का कहना है कि बीते 7 अगस्त को उसका भान्जा उनके ही विद्यालय में
आया और एक जरूरी काम होने की बात बोलकर महादेवा बाजार चलने के लिए कहा. वह
अपनी गाड़ी में बैठाकर उसे महादेवा बाजार न ले जाकर किसी अजान जगह पर ले
गया. गाड़ी का फिल्म काला होने के वजह से कुछ भी पता नहीं चल पाया कि वह किस
जगह पर लेकर आया है.
महिला ने यह भी बताया कि आरोपी भान्जा उसके साथ कई दिनों तक बंधक बना कर
दुष्कर्म करता रहा और अपने पति को तलाक देकर शादी का भी दबाव बना रहा है.
मौका पाकर किसी तरह से वह आरोपी के चंगुल से निकल कर महादेवा बाजार पहुंची
और 100 नम्बर पर फोन किया, लेकिन 100 नम्बर की पुलिस के पहुंचने से पहले ही
लालगंज थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई. महिला की तहरीर पर लालगंज पुलिस
ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सुमन्त वर्मा को गिरफ्तार कर पुसिल मामले की
छानबीन कर रही है. आरोपी विकास भवन बस्ती में जिलापंचायत राजविभाग में
स्वच्छ भारत मिशन में प्रेरक पद पर तैनात है.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق