रेखागणित में प्रेमिका को प्रपोजल भेजा... इस कविता में ——
तुम केन्द्र प्यार की,मैं परिधि हूँ प्रिये,
मिलन की कोई त्रिज्या बता दीजिए ।
तेरे चारों तरफ मैं फिरूँ दरबदर,
प्रेम का चाप दिल पर लगा दीजिये ॥
वक्र रेखा सी चलती हो जब तुम कभी,
लगता है जैसे कोई नदी बह चली,
लम्बवत सी कही जब हो जाओ खड़ी
तुझपे मरमिटता है हर गाँव हर गली,
मैं सरल रेख जैसा सरल हूँ प्रिये,
जब जहाँ दिल चाहे आजमा लीजिए ।
तुम केन्द्र प्यार की,मैं परिधि हूँ प्रिये,
मिलन की कोई त्रिज्या बता दीजिए ।
मेरी नजरों के दो किरण तुझपर पड़े,
तो विरह के विकर्णों से काटो ना तुम,
मैं चतुर्भुज से कटकर त्रिभुज रह गया,
अब और ज्यादा वर्गों में बाँटों ना तुम,
तेरा मुखड़ा सूत्र, जुल्फ़ है समीकरण,
मैं सवाले जिगर तुम सुलझा दीजिए ।
तुम केन्द्र प्यार की,मैं परिधि हूँ प्रिये,
मिलन की कोई त्रिज्या बता दीजिए ।
तुम हो निर्मेय,मैं प्रमेय हूँ सनम,
मेरे बिन तू अधूरी तेरे बिन हैं हम,
जिस कोण परभी मुझको बुलाओगी तुम,
एक-एक अंश दौड़े चले आये हम,
हल कुछ मैं करूँ सिद्ध तुम कुछ करो,
प्रेम की ये गणित तुम पढ़ा दीजिए,
तुम केन्द्र प्यार की,मैं परिधि हूँ प्रिये,
मिलन की कोई त्रिज्या बता दीजिए ।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق