जागरण संवाददाता, बरेली : अंतरजनपदीय महिला शिक्षकों की तैनाती, सरप्लस
शिक्षकों का समायोजन और शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय में वापस भेजने को
लेकर एडी बेसिक ने सख्ती दिखाते हुए बीएसए को तलब किया। शिक्षामित्रों के
मामले पर जमकर फटकार लगाई।
सभी जिलों के अफसरों को तीनों प्रक्रियाएं
शासनादेश के अनुसार संपन्न करने के निर्देश दिए हैं। जबरन भरवा रहे फार्म
शुक्रवार को शिक्षामित्र एडी बेसिक से मिलने पहुंचे। बीएसए पर शासनादेश
का उलंघन करने का आरोप लगाया। कहा, शासनादेश में स्पष्ट है कि जो
शिक्षामित्र समायोजित विद्यालय से मूल विद्यालय में वापस जाना चाहता है
उन्हीं से आवेदन लिए जाए। खंड शिक्षाधिकारी जबरन वापसी के आवेदन फार्म भरवा
रहे हैं। महिला शिक्षामित्रों राहत नहीं मिल सकी है। रक्षाबंधन पर्व आ
चुका है लेकिन जुलाई माह का मानदेय अभी तक नहीं मिला है। जिस पर एडी बेसिक
ने पटक सहायक सहित बीएसए पर नाराजगी जताई व आश्वासन दिया। इसके बाद
शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन जारी रखा। अंतर जनपदीय
शिक्षिकाएं भी लगा रहीं चक्कर
शुक्रवार को फरीदपुर डायट में सर प्लस शिक्षकों की बीएसए ने काउंसिलिंग
आयोजित की। इसमें अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। शिक्षकों ने नियमों की
अनदेखी के आरोप लगाए। वहीं, अंतर जनपदीय महिला शिक्षक भी सुरक्षित
विद्यालयों की तैनाती की आस में बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाती रहीं।
वर्जन--
शिक्षामित्र आकर मिले थे। उनकी समस्या पर बीएसए से वार्ता करके
नियमानुसार समाधान के निर्देश दिए। अन्य जिले के बीएसए को भी तैनाती
प्रक्रियाओं में शासनादेश का पालन करने के लिए कहा है।
--एसएन सिंह, एडी बेसिक।
तथ्य
- बेसिक शिक्षा विभाग पर शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा शिक्षामित्रों की तैनाती में लगे हैं आरोप
- शिक्षामित्रों ने खोल रखा है मोर्चा, बीएसए कार्यालय पर कर रहे हैं धरना-प्रदर्शन
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق