इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के जर्जर भवनों में संचालित
प्राइमरी स्कूलों की हालत पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उप्र से एक हफ्ते में
हलफनामा मांगा है। कोर्ट ने कहा है कि वह समयबद्ध कार्ययोजना बनाए तथा
बच्चों को अन्यत्र शिफ्ट करने की व्यवस्था की जाए।
1यह आदेश मुख्य न्यायाधीश
डीबी भोंसले तथा न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने जन अधिकार मंच की
जनहित याचिका पर दिया है। याची का कहना है कि उसकी टीम ने वाराणसी शहर में
स्थित 17 प्राइमरी स्कूलों की हालत का जायजा लिया। कई स्कूल एक कमरे में
चलते पाए गए। तीन अध्यापक पांच कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक बड़े हाल
में पढ़ा रहे हैं। कुछ स्कूलों के भवन इतने जर्जर हैं कि किसी भी समय
दुर्घटना हो सकती है। बच्चों की सुरक्षा को खतरा है और बेसिक शिक्षा विभाग
स्कूलों की दशा सुधारने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है। कोर्ट ने 21 अगस्त
को जानकारी तलब की थी। राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के बाद कोर्ट ने
स्कूलों की दशा सुधारने की समयबद्ध कार्ययोजना पेश करने का निर्देश दिया
है। याचिका की सुनवाई एक हफ्ते बाद होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق