LUCKNOW : सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली कराने की फिराक में दबोचे गए सॉल्वर गैंग पर अब सख्ती की तैयारी है. दरअसल, आरोपियों को धोखाधड़ी की सामान्य धोखाधड़ी धाराओं में ही चालान किया गया था. जिसके बाद उनके जमानत पर छूट जाने की आशंका थी.
अमूमन देखा गया है कि जमानत पर छूटने के बाद आरोपी फिर से इसी गोरखधंधे में लग जाते हैं. यही वजह है कि गैंग बनाकर फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों पर अब पुलिस गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी में है. इसके लिये एसटीएफ जल्द निर्देश जारी करेगी.
चार जिलों में पकड़े गए थे 51 आरोपी
बीते दिनों दारोगा भर्ती परीक्षा, कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा समेत विभिन्न सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग की धमक ने पूरी परीक्षा प्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिये थे. इसी के मद्देनजर सहायक भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग व पेपर लीक माफिया कोई खलल न डाल सकें, इसे लेकर यूपी पुलिस ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए यूपी एसटीएफ को निगरानी में लगाया था. बीती 29 जुलाई को आयोजित परीक्षा के शुरू होने से पहले ही एसटीएफ की टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए लखनऊ से 34, इलाहाबाद से 12, कानपुर नगर से 4 और मथुरा से एक आरोपी को दबोच लिया. बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी तादाद में सॉल्वर गैंग के पकड़े जाने पर अधिकारी भी हैरान हैं और इसे बड़ी सफलता माना गया था. गौरतलब है कि गिरफ्त में आए आरोपियों में डॉक्टर, फार्मासिस्ट और लेक्चरर भी शामिल थे, जो बिचौलिये की भूमिका निभा रहे थे.
प्रक्रिया पर चल रहा काम
एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने बताया कि सॉल्वर गैंग मेहनत से तैयारी कर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं. जिससे उनका हक मारा जाता है और ऐसे अभ्यर्थी को नौकरी मिल जाती है, जो उसके काबिल ही नहीं. सॉल्वरों का यह गोरखधंधा गैंग बनाकर संचालित होता है, इसलिए उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होना बेहद जरूरी है. एसएसपी सिंह ने बताया कि बीते दिनों लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर व मथुरा से दबोचे गए सॉल्वर गैंग के मेंबरों पर गैंगस्टर लगाने के लिये जरूरी प्रक्रिया की जा रही है. जिसके बाद संबंधित जिलों की पुलिस को इस बाबत निर्देश दिये जाएंगे.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق