फैजाबाद : आम आदमी पार्टी ने सहारनपुर से गौतम बुद्ध
नगर तक आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिह की प्रस्तावित 28 अगस्त से 8 सितंबर
तक होने वाली पदयात्रा को सहारनपुर जिला प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने
को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और कहां इजाज़त ना मिलने के बावजूद
भी सांसद संजय सिंह करेंगे पदयात्रा।
यदि पदयात्रा करने से रोका गया तो
सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे। आम
आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा कि किसानों,
शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षा प्रेरकों, कर्मचारियों की
पुरानी पेंशन बहाली, व्यापारियों सहित सभी वर्गों को मोदी-योगी सरकार ने
धोखा दिया। किसानों की कर्जमाफ़ी के नाम पर उनके साथ क्रूर मजाक किया।
शिक्षामित्र नौकरी जाने व गरीबी की वजह से आत्महत्या करने को मजबूर हैं।
मोदी-योगी सरकार इनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाए जुमलेबाज़ी कर रही
है। जनहित के मुद्दों को लेकर 28 अगस्त को सहारनपुर में आम आदमी पार्टी
विशाल रैली करेगी। जिसे आम आदमी पार्टी के सांसद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह,
सांसद भगवंत मान, विधायक अल्का लांबा, अमानत उल्ला, आदर्श शास्त्री, पवन
शर्मा, मोहिन्दर गोयल, नरेश यादव सहित कई बड़े नेता संबोधित करेंगे।
सांसद संजय सिंह सहित कई विधायक होंगे प्रदर्शन में शामिल पद यात्रा रोकी गई तो कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने बताया कि जनसभा के
अगले दिन 29 अगस्त आप सांसद संजय सिंह गांधी पार्क, सहारनपुर में
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनअधिकार
पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। पदयात्रा सहारनपुर ज़िले से प्रारंभ होकर
शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद ज़िले से होते हुए 8 सितंबर को
गौतमबुद्ध नगर में समाप्त होगी।प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिह ने कहा कि
प्रदेश में बीजेपी मुद्दों के बजाय नफ़रत की राजनीति करके समाज को तोड़ने
की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अफ़वाह फैलाने व
जुमलेबाज़ी करने में महारत हासिल है। पदयात्रा के दौरान किसानों,
शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन
बहाली जैसे मुद्दों पर उनके प्रतिनिधियों से सांसद संजय सिंह संवाद करेंगे
साथ ही साथ जन समस्याओं को लेकर आम जनता से सीधा संवाद करेंगे | आप
प्रवक्ता ने बताया कि रैली व जनअधिकार पदयात्रा को कामयाब बनाने के लिए आम
आदमी पार्टी पश्चिम जोन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, सचिव पंकज पाठक, महिला
विंग की अध्यक्षा छवि यादव पश्चिम प्रांत के समस्त जिलाध्यक्ष, विभिन्न
संगठनों के प्रतिनिधियों किसानों व आम जनता से जनसंपर्क कर रहे हैं। प्रदेश
प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश की दूसरे जोन के जिलाध्यक्ष जोन
कार्यकारिणी के सदस्य व प्रमुख कार्यकर्ता रैली व पदयात्रा में शामिल होंगे
।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- सहायक शिक्षक भर्ती में योग्यता और आयु सीमा: इलाहाबाद हाईकोर्ट का स्पष्टीकरण
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें