- Breaking News : यूपी में शिक्षकों की बंपर भर्ती, लगभग 70,000 भर्तियों के लिए थोड़ी देर में जारी हो सकता है नोटिफिकेशननई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 68,500 शिक्षक भर्ती (UP Teachers recruitment) का नोटिफिकेशन आज जारी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक आज 18 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी होगा, वहीं आवेदन के लिए 20-27 अगस्त का समय दिया जाएगा। इसके बाद 1-3 सितंबर के बीच काउंसलिंग होगी।5 सितंबर को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से अगस्त में ही शासन को प्रस्ताव भेज रहा है। गौरतलब है कि 68,500 शिक्षकों की भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट बीते दिनों जारी किया गया है। इस परीक्षा में 1,07,873 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से केवल 41,556 उम्मीदवार ही सफल हुए हैं। परिणाम से स्पष्ट है कि इस भर्ती के 26,944 पद खाली रह जाएंगे।गौरतलब है कि, बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) ने सामान्य व ओबीसी (OBC) के लिए कटऑफ मार्क्स (Cut of) 45 के स्थान पर 33 प्रतिशत और एससी-एसटी (SC/ST) के लिए 40 के स्थान पर 30 प्रतिशत किया था। इसके लिए मूल शासनादेश में संशोधन किया था। लेकिन हाइकोर्ट ने इसे नही माना और विभाग को मूल शासनादेश के अनुरूप ही कटऑफ मार्क्स निर्धारित कर परिणाम जारी करने का आदेश दिया था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
Breaking News : यूपी में शिक्षकों की बंपर भर्ती, लगभग 70,000 भर्तियों के लिए थोड़ी देर में जारी हो सकता है नोटिफिकेशन
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق