आगरा। उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों की मौतों का
सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज आगरा में महिला शिक्षामित्र की
अचानक मौत हो गई।
परिवारीजनों ने बताया कि समायोजन रद्द होने के बाद महिला
शिक्षामित्र डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। वहीं महिला शिक्षामित्र की मौत की
खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारी उसके
गांव पहुंच गए और पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी।
यहां का है मामला
ये मामला ब्लॉक अकोला के गांव
नगला जसोला का है। यहां की रहने वाली समायोजित शिक्षामित्र रीता प्राथमिक
विद्यालय अटा ब्लॉक खेरागढ़ में तैनात थीं। आज अचानक उनकी मृत्यु हो गई।
परिवारीजनों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद रीता
अवसाद में थी। हंसती खेलती रीता के चेहरे से मुस्कान तो गायब हो ही गई थी,
इसके साथ ही वह किसी से बहुत बातें भी नहीं करती थी। वहीं उसके परिवार की
आर्थिक स्थिति भी खराब होती जा रही थी।
शिक्षामित्र संगठन में शोक की लहर
वहीं जब समायोजित
शिक्षामित्र रीता की आकस्मिक मृत्यु की खबर मिली, तो शिक्षामित्रों में
शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले
बड़ी संख्या में शिक्षामित्र रीता के गांव पहुंच गए। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र
छौंकर ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार निर्दयी हो गई
है। शिक्षामित्र साथियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है और यही कारण
है कि अवसाद में आकर शिक्षामित्र साथियों की जानें जा रही हैं। सरकार को
शिक्षामित्रों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق