Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, भरे जाएंगे TGT के 465 पद

शिमला (प्रीति): प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला में टी.जी.टी. के 465 पद भरने जा रहा है। इसमें टी.जी.टी. आर्ट्स के 292, नॉन मैडीकल के 107 और मैडीकल के 66 पद भरे जाएंगे।
ये पद बैच वाइज भरे जा रहे हैं। इनका काऊंसलिंग शैड्यूल विभाग ने जारी किया है। इसके तहत 5 सितम्बर को टी.जी.टी. आर्ट्स, 6 सितम्बर को टी.जी.टी. नॉन मैडीकल व 7 सितम्बर को मैडीकल के पदों पर काऊंसलिंग होगी। यह काऊंसलिंग जिला उपनिदेशक कार्यालय में सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगी।
ये होगा पदों का ब्यौरा
इस दौरान टी.जी.टी. आर्ट्स सामान्य वर्ग में 155 पद भरे जाएंगे। ओ.बी.सी में 55, एस.सी. वर्ग में 67 व एस.टी. वर्ग में 15 पद भरे जाएंगे। इन वर्गों में वर्ष, 2000 से लेकर 2006 का बी.एड. का बैच पात्र होगा। इसी तरह टी.जी.टी. नॉन मैडीकल में सामान्य वर्ग में 57 पद भरे जाएंगे। इसके तहत ओ.बी.सी. वर्ग में 20, एस.सी. में 24 व एस.टी. में 6 पद भरे जाएंगे। इसमें वर्ष, 2002 से लेकर 2009 का बैच पात्र होगा। इसके अलावा मैडीकल में सामान्य वर्ग में 45 पद, ओ.बी.सी. में 10 पद, एस.सी. वर्ग में 6 और एस.टी. में 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें वर्ष, 2002 से 2015 का बैच पात्र होगा।

जल्द जारी होगा जे.बी.टी. का बैच वाइज परिणाम
जिला उपनिदेशक राकेश वशिष्ठ ने बताया कि जल्द ही जे.बी.टी. का बैच वाइज रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अभी इसको लेकर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि जिला में टी.जी.टी. की बैच वाइज भर्ती होने जा रही है। 5 से 7 सितम्बर तक उक्त पदों के लिए काऊंसलिंग की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news