इलाहाबाद : अशासकीय माध्यमिक कालेजों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व
स्नातक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया इन दिनों ठप हो गई है। 2016 विज्ञापन
के आठ विषयों के पद निरस्त होने व लिखित परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थी
गुस्से में हैं।
इस मामले में शासन ने भी चुप्पी साध ली है, अब तक न तो चयन
बोर्ड को निर्देश जारी किया गया है और न ही यूपी बोर्ड के प्रस्ताव पर ही
मुहर लगाई गई है। 1माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र अध्यक्ष बीरेश
कुमार व टीजीटी-पीजीटी मोर्चा के बीच वार्ता विफल हो गई है। मोर्चा ने अब
चेयरमैन हटाओ, चयन बोर्ड बचाओ का नारा देते हुए 23 को मुख्यालय का घेराव
करने का जा रहा है। अल्टीमेटम दिया गया है कि लिखित परीक्षा, साक्षात्कार व
समायोजन प्रक्रिया शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रतियोगी मोर्चा के
विक्की खान, अध्यक्ष अनिल कुमार पाल व लक्ष्मी यादव आदि सोमवार को अध्यक्ष
से मिले। मोर्चा ने 2016 की लिखित परीक्षा कराने, 2011 के लंबित रिजल्ट
जारी करने के साथ साक्षात्कार व 2010 व 2013 के अभ्यर्थियों का समायोजन
करने की मांग की। अध्यक्ष ने कहा कि जब तक यूपी बोर्ड का नोटीफिकेशन नहीं आ
जाता परीक्षा तारीख घोषित नहीं की जा सकती है। वहीं रिजल्ट व इंटरव्यू पर
भी सकारात्मक जवाब नहीं दिया। ऐसे में मोर्चा ने आंदोलन का एलान किया है।
वार्ता के तत्काल बाद कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 अगस्त
को सुबह 11 बजे कार्यालय का घेराव होगा। मोर्चा ने कहा कि अध्यक्ष जीव
विज्ञान आदि को लेकर शासन तक को गुमराह कर रहे हैं। हर भर्ती बोर्ड तेजी से
नियुक्तियां कर रहा है, जबकि चयन बोर्ड में सब कुछ ठप है। इसे बर्दाश्त
नहीं जा सकता है। अध्यक्ष के हटने से ही यहां कार्यो में तेजी आएगी। अब
क्रमिक अनशन करने की भी रणनीति बन रही है।
अपर सचिव से मिले अभ्यर्थी
टीजीटी-पीजीटी के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को यूपी बोर्ड अपर सचिव शिवलाल से
पात्रता का आदेश जारी करने की मांग की। अपर सचिव ने कहा कि वह शासन को
प्रस्ताव भेज चुके हैं, जल्द ही अनुस्मारक भेजेंगे। यही नहीं अब तक तीन
सचिवों की समिति तक नहीं बनाई जा सकी है। इससे ऊहापोह का माहौल है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق