इलाहाबाद : पीसीएस (सामान्य चयन/दिव्यांगजन-बैकलॉग/विशेष चयन) परीक्षा
2018 तथा एसीएफ (सहायक वन संरक्षक) और आरएफओ (क्षेत्रीय वन अधिकारी) सेवा
2018 की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए दो दिन ही शेष रह
गए हैं।
दो अगस्त के बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा तथा ऑनलाइन चालान भी
जमा नहीं होगा। उप्र लोकसेवा आयोग यानी यूपी पीएससी ने ऑनलाइन आवेदन की
पूर्व निर्धारित तारीखें यथावत रखी हैं। दो अगस्त तक रजिस्ट्रेशन तथा
ऑनलाइन चालान भरने वाले ही छह अगस्त तक आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। यूपी
पीएससी ने पीसीएस और वन विभाग में एसीएफ/आरएफओ सेवा परीक्षा 2018 के लिए छह
जुलाई से आवेदन लेना शुरू किया था। यूपीएससी के पैटर्न को लागू करते हुए
यूपी पीएससी इस परीक्षा को कई नए बदलाव के साथ कराने जा रहा है। 19 अगस्त
को प्रारंभिक परीक्षा होनी है। इसके लिए परीक्षा केंद्र का निर्धारण भी
किया जाने लगा है। 917 पदों पर चयन के लिए हो रही इस परीक्षा के लिए तीन
लाख से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं। इसमें शामिल होने के लिए दो दिन ही बचे
हैं। यूपी पीएससी के सचिव जगदीश ने कहा है कि परीक्षा के सभी कार्यक्रम
यथावत हैं इसलिए दो अगस्त के बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق