इलाहाबाद : सिपाही भर्ती-2013 में क्षैतिज आरक्षण के तहत सामान्य वर्ग
की सीटों पर चयनित अभ्यर्थियों को हटाने के बाद रिक्त हुए पदों पर इलाहाबाद
हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती बोर्ड के सचिव से पूछा है कि आज की तारीख में कुल
कितने पद रिक्त हैं, जिन पर नियुक्ति होनी है।
इन पदों को भरने के लिए
बोर्ड क्या प्रक्रिया अपनाएगा। कोर्ट ने जानना चाहा है कि जो पद कोटे के
तहत पहले ही भर दिए गए हैं क्या उन पदों पर भी इन रिक्त पदों के साथ विचार
किया जा रहा है। प्रमोद कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस
भर्ती बोर्ड से यह सवाल न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने पूछे हैं। एकल
पीठ ने कहा है कि अवैध रूप से नियुक्त अभ्यर्थियों को हटाने से जो पद खाली
हुए उन पर नियुक्ति की गई है या नहीं। कोर्ट ने पुलिस भर्ती के सचिव को इन
सवालों पर व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है।
भर्ती बोर्ड ने कोर्ट को आश्वासन दिया है कि इस दौरान रिक्त पदों पर कोई
नियुक्ति नहीं की जाएगी। याचिका में क्षैतिज आरक्षण के तहत सामान्य वर्ग की
सीटों पर चयनित अभ्यर्थियों को हटाने से रिक्त हुए पदों पर नियमानुसार
नियुक्ति देने की मांग की गई है। कहा गया है कि भर्ती बोर्ड मनमाने तरीके
से नियुक्तियां कर रहा है। याचिका पर तीन अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق