इलाहाबाद : चयन सूची से बाहर हुए 6009 अभ्यर्थियों के लिए राहत देने
वाली खबर है। नियुक्ति देने के मकसद से इन सभी अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग
के लिए रविवार को जिले आवंटित कर दिये जाएंगे।
अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा
डॉ. प्रभात कुमार ने कहा है कि राज्य सरकार चयन सूची से बाहर होने वाले
अभ्यर्थियों को लेकर बेहद गंभीर है। अर्हता पूरी रखने वालों को नियुक्त
कराने का जब आश्वासन दिया जा चुका है, तब प्रदर्शन या आंदोलन करने की जरूरत
नहीं है।1डॉ. कुमार ने बताया कि भर्ती की चयन सूची से बाहर रहने वाले
अभ्यर्थियों को जिला आवंटित करने के लिए एनआइसी को जिला आवंटन की सूची को
अपडेट करने के लिए कहा गया है। इसके लिए रविवार को अवकाश होने के बावजूद
एनआइसी कार्यालय खुलेगा। रविवार को ही चयन से छूटे अभ्यर्थियों को जिले
आवंटित कर दिये जाएंगे। जिला आवंटन होने पर अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए
संबंधित जिलों में जा सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि छूटे हुए
अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पूरी होने तक काउंसिलिंग प्रक्रिया जारी रहेगी।
काउंसिलिंग में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी
होंगे।1इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के भी निर्देश
दिए हैं। अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री
ने विभागीय अधिकारियों को सभी संबंधित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द
नियुक्ति पत्र देने के लिए कहा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें