रात गुजार रहे इन अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कर ली है, बावजूद इनकी यह कौन सी परीक्षा है जो इस तरह ली जा रही है।
जागरण संवाददाता, लखनऊ : प्राथमिक विद्यालयों में 68500 पदों के सापेक्ष
महज 34660 अभ्यर्थियों को जिला आवंटित किए जाने से नाराज सफल अभ्यर्थियों
ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।1
बड़ी संख्या में अभ्यर्थी निशातगंज स्थित शिक्षा निदेशालय पहुंचे और
नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी तत्काल सभी सफल अभ्यर्थियों की
सूची जारी करने की मांग कर रहे थे। इनमें अधिकांश सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी
थे। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात रही। दरअसल, प्राइमरी स्कूलों में
68,500 शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी। इसमें 41556 अभ्यर्थी ही सफल हुए
थे, मगर अफसरों ने लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को चयनित करने का
मानक एकाएक बदल दिया। निदेशालय का घेराव करते हुए अभ्यर्थी ‘क्योंकि हम
सामान्य हैं, इसलिए अमान्य हैं’ नारे लगाने लगे।
अभ्यर्थियों ने इस दौरान कार्यालय में मौजूद अधिकारियों से बातचीत करने का
प्रयास किया, मगर विभाग के किसी अधिकारी ने उनसे मिलने की जहमत नहीं उठाई।
देर शाम तक सभी अभ्यर्थी निदेशालय पर धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शन के दौरान
कई बार टकराव की नौबत भी आई, लेकिन पुलिस बल के आगे अभ्यर्थी कुछ नहीं कर
पाए। उधर बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेद्र विक्रम सिंह ने बताया कि
अभ्यर्थियों से वार्ता हुई है। शासन स्तर पर उनकी समस्या का निदान करने का
प्रयास किया जा रहा है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिंह ने एनआइसी से इस
संबंध में बात की है। छूटे हुए अभ्यर्थियों की सूची जिलों को भेज दी
जाएगी।बोनट पर बीती रात : अभ्यर्थियों ने रात में इस तरह जताया विरोध
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق