इलाहाबाद : दिल्ली पुलिस व केंद्रीय बलों में उप निरीक्षक तथा केंद्रीय
औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक परीक्षा-2017 के मेडिकल परीक्षण
में शामिल हुए अभ्यर्थियों के परिणाम एसएससी यानि कर्मचारी चयन आयोग ने
घोषित कर दिए हैं।
इसमें पुरुष वर्ग में 4126 और महिला वर्ग में कुल 833
अभ्यर्थियों को सफल पाया गया है। इन अभ्यर्थियों का सात अक्टूबर से अभिलेख
सत्यापन होना है।1एसएससी ने मेडिकल परीक्षण के लिए पुरुष वर्ग में कुल 5707
अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया था। इनमें 3427 अभ्यर्थी डीटेल मेडिकल
परीक्षण और 699 अभ्यर्थी री-मेडिकल परीक्षण में यानि कुल 4126 अभ्यर्थी फिट
पाए गए। महिला वर्ग में कुल 952 अभ्यर्थियों का पंजीयन था जिनमें डीटेल
मेडिकल परीक्षण में 692 और री-मेडिकल परीक्षण में 141 यानि कुल 833
अभ्यर्थियों को फिट पाया गया। एसएससी ने दिल्ली पुलिस व केंद्रीय बलों में
उप निरीक्षक तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक भर्ती
2017 के प्रथम चरण की परीक्षा एक से सात जुलाई 2017 तक संपन्न कराई थी और
इसका परिणाम छह सितंबर 2017 को जारी किया था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق