बेसिक शिक्षा विभाग की 68500 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में करीब 1 लाख, 7 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें से सिर्फ 40787 के करीब अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति मिली है.
उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिल सकती है. अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की स्कैन कॉपी लेने के लिए जमा किया 2-2 हजार रुपये का शुल्क वापस हो सकता है. बेसिक शिक्षा विभाग जल्द इस पर निर्णय लेगा. बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने न्यूज 18 से बात करते हुए यह बताया.
बेसिक शिक्षा विभाग की 68500 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में करीब 1 लाख, 7 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें से सिर्फ 40787 के करीब अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति मिली है. इस पूरी भर्ती में गड़बड़ी के कई मामले सामने आए हैं, जिनसे साफ हो चुका है कि पूरी भर्ती में बड़े स्तर पर फेल अभ्यर्थियों को पास करके चयनित किया गया तो पास अभ्यर्थियों के नंबर घटाकर फेल कर दिया गया.
अब अभ्यर्थी अपनी कॉपी देखने के लिए 2-2 हजार के बैंक ड्राफ्ट जमा कर रहे हैं. अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे हैं कि जब कॉपियों में गड़बड़ी परीक्षा नियामक प्राधिकारी के यहां से हुई है तो उनसे कॉपी दिखाने का शुल्क न लिया जाए. न्यूज 18 ने भी अभ्यर्थियों से हो रही इस फीस वसूली के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया. परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के अनुसार अब तक 6 हजार से अधिक अभ्यर्थी अपनी कॉपियों को देखने के लिए शुल्क जमा कर आवेदन कर चुके हैं.
इस हिसाब से अब तक स्कैन कॉपी के नाम पर करीब सवा करोड़ रुपये परीक्षा नियामक प्राधिकारी के खाते में जा चुके हैं. बेसिक शिक्षा विभाग इस पर विचार कर रहा है कि जिन अभ्यर्थियों की स्कैन कॉपी में गड़बड़ी सामने आएगी उनको 2 हजार रुपये जमा किया गया शुल्क वापस कर दिया जाए. जल्द विभाग इसका आदेश जारी कर सकता है.
बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि इस पर हम विचार कर रहे हैं. उनका भी यही मानना है कि अगर कॉपी चेक करने में किसी एग्जामनर की गलती है तो कॉपी दिखाने में शुल्क न लिया जाए.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق