लखनऊ : बेसिक शिक्षा विभाग की सहायक शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी करने वाले
अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा सकती है। जांच कमिटी ने पाया है कि
कुछ अफसरों की भूमिका काफी संदिग्ध है।
ऐसे अफसरों के खिलाफ कमिटी आपराधिक
मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश करेगी। वहीं, शासन भी ऐसे अफसरों को बख्शने के
मूड में नहीं है।
बेसिक शिक्षा विभाग को बुधवार को हाई कोर्ट के समक्ष शिक्षक भर्ती में अब
तक हुई जांच और कार्रवाई पर हलफनामा दाखिल करना है। मंगलवार को इसको लेकर
शासन में काफी देर तक माथापच्ची चली। सूत्रों के अनुसार जांच कमिटी से अब
तक की जांच और उसकी प्रारंभिक रिपोर्ट भी मांगी गई है, जिसे कोर्ट के समक्ष
रखा जा सके। कमिटी को अब तक की जांच में दो अहम अफसरों की भूमिका काफी
गड़बड़ मिली है। इसलिए इनके खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज
किए जाने की सिफारिश तय है। कोर्ट में भी शासन यही स्टैंड रखने की तैयारी
में है कि जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सरकार कड़ा ऐक्शन लेगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق