इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित
परीक्षा परिणाम को लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाईकोर्ट के
आदेश पर शुक्रवार को स्कैन कॉपियां बांटी गई, उनमें रिजल्ट में फेल होने
वाले कई अभ्यर्थी कॉपी पर दर्ज अंकों से पास हो रहे हैं।
39 अभ्यर्थियों
में से सिर्फ 32 को ही कॉपी मिल पाई है, एक अभ्यर्थी का पहला पेज नहीं पाया
तो अन्य की कॉपियां खोजी जा रही हैं। कॉपी देखते ही अभ्यर्थियों का गुस्सा
फूट पड़ा है।1बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती की
पहली लिखित परीक्षा के परिणाम में बेशुमार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव के निलंबन व उच्च स्तरीय जांच टीम बनाए
जाने के चार दिन बाद शुक्रवार को फिर स्कैन कॉपी वितरण का कार्य शुरू हुआ।
इसमें शिखा यादव अनुक्रमांक 59600401908 को रिजल्ट में महज 22 अंक मिले थे,
जबकि उसकी कॉपी पर 75 अंक दर्ज मिले हैं। ऐसे ही अभिषेक वर्मा अनुक्रमांक
28280502751 को रिजल्ट में 60 अंक मिले थे, उसकी कॉपी पर 67 अंक लिखे हैं
और सात प्रश्नों के अंक कुल अंकों में जोड़े नहीं गए हैं। आराधना वर्मा
अनुक्रमांक 59590200698 को रिजल्ट 19 और कॉपी पर 74 अंक मिले हैं। श्वेता
सिंह अनुक्रमांक 2421207422 को रिजल्ट में 64 अंक मिले थे, उसकी कॉपी में
दर्ज तीन अंक जोड़े नहीं गए हैं। गोपाल यादव अनुक्रमांक 35350200569 को
रिजल्ट 66 अंक मिले थे, उसकी कॉपी में कटिंग और ओवर राइटिंग करके सही
प्रश्नों में अंक नहीं दिए गए हैं। इसी तरह से आशुतोष सिंह अनुक्रमांक
35360502271 को रिजल्ट 66 अंक मिले, उसके कई सवाल कॉपी पर सही है पर उन पर
अंक नहीं दिए गए हैं। वहीं, नीलम कुमारी अनुक्रमांक 68700301126 को कॉपी
में कटिंग होने पर भी अंक दिए गए हैं। अभ्यर्थी विशाल सिंह व अनूप ने बताया
कि कोर्ट के आदेश पर भी सभी अभ्यर्थियों को कॉपी नहीं मिल सकी है। सात
अभ्यर्थियों की कॉपी अब भी खोजी जा रही है, एक अभ्यर्थी का पहला पेज गुम हो
गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق