लखनऊ (जागरण संवाददाता)। सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी शुक्रवार को
लोहिया पार्क में जुटे। करीब दो घंटे तक उन्होंने बैठक की। इस दौरान
उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
68,500 शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता अंक को लेकर विरोध कर
रहे हैं। गुरुवार को लाठीचार्ज व गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को अभ्यर्थियों
भी भीड़ कम रही। इस दौरान आदित्य कुमार ने कहा कि सरकार ने 21 मई को
शासनादेश जारी किया था। इसमें सामान्य के लिए 33 व आरक्षित वर्ग के लिए 30
फीसद अंक न्यूनतम अर्हता के आधार पर परिणाम जारी करने को कहा था, मगर 13
अगस्त को क्रमश: 45 व 40 फीसद न्यूतम अर्हता अंक के आधार पर परिणाम जारी
किया गया। इससे तमाम अभ्यर्थी मेरिट से वंचित हो गए। इस दौरान अभ्यर्थी
सीएम व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा से मुलाकात की योजना बनाई। वहीं संभव न
हो पाने पर बैठक कर वापस चले गए।
इसस पहले प्रदेश भर से आए सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी सुबह जीपीओ
पार्क में जुटे। वहीं दोपहर में विधानसभा और बीजेपी कार्यालय का घेराव के
लिए सड़क पर उतर पड़े। ऐसे में पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठी बरसाई थी। साथ
ही दर्जनों को हिरासत में ले लिया था। वहीं अभ्यर्थियों की भीड़ हजरतगंज
पहुंचने से अव्यवस्था फैल गई थी। जिससे राहगीर जाम से परेशान हो गए थे।
दरअसल 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती का हाल में ही परिणाम जारी हुआ है।
सरकार के 13 अगस्त के आदेशानुसार आरक्षित वर्ग के लिए 40 व सामान्य वर्ग के
लिए 45 फीसद न्यूनतम अर्हता अंक के आधार पर परिणाम जारी किया गया। वहीं
अभ्यर्थी 21 मई के शासनादेश का हवाला देकर क्रमश 30 व 33 फीसद अंक के हिसाब
से परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को प्रदेशभर से सैकड़ों
अभ्यर्थी सुबह 10 बजे हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क पहुंचे। यहां से पुलिस ने
खदेड़ दिया। इसके बाद 11 बजे अभ्यर्थी लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق