इलाहाबाद : 68500 के रिजल्ट और कॉपी पर दर्ज अंकों में ही अंतर नहीं है,
बल्कि मूल कॉपियों में लिखे उत्तर को भी बदलने का मामला सामने आया है।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर परीक्षा में अनुत्तीर्ण करने के
लिए यह सब किया गया है।
वहीं, अफसर इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं,
उनका कहना है कि उच्च स्तरीय जांच समिति ही इन आरोपों का वाजिब देगी।1 के
परीक्षा परिणाम को लेकर हर दिन नए तरह के मामले सामने आ रहे हैं। अभ्यर्थी
अनीता त्रिपाठी पत्नी अमित कुमार मिश्र को परीक्षा बुकलेट सीरीज ‘सी’ मिली
थी। उसने सवाल नंबर दस के जवाब में स्वर संधि लिखा, जबकि स्कैन कॉपी में
स्वर संधि के पहले दीर्घ शब्द अलग से जोड़ दिया गया है। जोड़े गए शब्द की
राइटिंग भी अलग है। ऐसे ही सवाल नंबर 131 के जवाब में उसने अचल कुमार
ज्योति लिखा जबकि स्कैन कॉपी के वाक्य में दो शब्द जोड़ दिए गए हैं। इसी
तरह से अल्जिता चौधरी को बुकलेट सीरीज ‘डी’ के कुछ पेज ही मैच कर रहे हैं,
अन्य पेजों पर अलग राइटिंग में जवाब लिखा है। स्वाति सैनी की ‘सी’ सीरीज की
कॉपी में प्रश्न संख्या 121 व 83 में सही उत्तर पर भी अंक नहीं दिया गया
है। अभ्यर्थी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इन मामलों को वह उच्च स्तरीय
समिति के समक्ष रखेंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- सपुस्तकीय परीक्षा की ओर बढ़े यूपी बोर्ड के कदम : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जनपद के किसी भी दिव्यांग शिक्षक का तबादला गैर जनपद नहीं हुआ शिक्षकों में रोष
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPESSC को मिला नया अध्यक्ष: पूर्व DGP प्रशांत कुमार नियुक्त, शिक्षक भर्तियों में आएगी तेजी
- संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति को नियमावली में संशोधन, अब यह होगा चयन का आधार
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें