इलाहाबाद। प्रदेश सरकार ने तय किया है कि 68,500 शिक्षक भर्ती में बचे
26,844 पदों पर शिक्षक भर्ती में सफल परंतु जिला आवंटन से बाहर हुए छह हजार
अभ्यर्थियों को समायोजित किया जाए।
परिषद के सूत्रों का कहना है कि चयन से
बाहर शिक्षकों को एक-दो दिन में जिला आवंटन करके, इनकी नियुक्ति के लिए
सूची जिलों में भेज दी जाएगी।
परिषदीय स्कूलों में चल रही शिक्षक भर्ती
में जिला आवंटन से पहले लगभग छह हजार अभ्यर्थियों का मामला चुनावी वर्ष
में सरकार के गले की फांस बन गया है। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद एवं
एनआईसी के बीच रविवार को बैठक होगी। इसमें बाहर हुए अभ्यर्थियों को
समायोजित किया जाएगा। बैठक में आरक्षण के नियमों को लागू करते हुए चयन का
फार्मूला तय किया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव संजय सिन्हा ने कहा कि
शिक्षक भर्ती से बाहर हुए अभ्यर्थियों को समायोजित करने के लिए सरकार की ओर
से गंभीरता से विचार चल रहा है। सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।
सचिव
परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी शिक्षक भर्ती के परिणाम में
68,500 पदों के सापेक्ष मात्र 41,556 अभ्यर्थी सफल हुए थे, नियुक्ति के लिए
काउंसलिंग को मात्र 40,669 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया। इस प्रकार
परीक्षा में सफल 887 अभ्यर्थी चयन से पहले ही बाहर हो गए। बेसिक शिक्षा
परिषद की ओर से शुक्रवार को जिला आवंटन से पहले 6009 अभ्यर्थियों को आरक्षण
के नियमों का शिकार बनना पड़ा। परिषद की ओर से मात्र 34660 अभ्यर्थियों का
जिला आवंटन किया गया। इस बात को लेकर शिक्षक भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों
ने बेसिक शिक्षा परिषद को कठघरे में खड़ा किया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق