Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

छात्रों, नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षक भर्तियों में बड़े पैमाने पर घोटाला किया है। भर्ती में गड़बड़ी से नौजवानों के भविष्य के साथ धोखा हुआ है। बी.टी.सी. शिक्षकों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा सरकार में नौकरियों को लेकर छल-कपट किया जा रहा हैं यह पात्र नौजवानों के साथ अन्याय है।
शिक्षक भर्ती के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर उन्हें सम्बोधित कर रहे अखिलेश ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली हुयी है। लोकसभा चुनाव तक पेपर आउट कराना, भर्तियों को रद्द करना ही भाजपा की रणनीति है। भाजपा का यह कार्य छात्र-नौजवान विरोधी है। वह छात्रों, नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।
इससे पूर्व प्रतिनिधिमण्डल ने अखिलेश को अपना ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने अखिलेश से 68,500 शिक्षक भर्ती की अनियमितता व बचे हुये पदों पर नियुक्ति में आनाकानी करने के सम्बंध में अवगत कराया। उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा कि 27 मई 2018 को हुयी 68,500 शिक्षक भर्ती की परीक्षा में 21 मई 2018 के शासनादेश में सामान्य, ओ.बी.सी. और एस.सी./एस.टी. का कट आफ परीक्षा परिणाम में बदल दिया गया जिसमें 41,556 अभ्यर्थी ही उŸार्ण हुये। पूरी भर्ती प्रक्रिया में न केवल कॉपियों का गलत मूल्यांकन कर अनुŸार्ण किया गया बल्कि कुछ अभ्यर्थियों की कॉपी भी बदल दी गयी।
प्रतिनिधिमण्डल ने बची हुयी 27,000 सीटों को 21 मई के शासनादेश के अनुसार उŸार्ण अभ्यर्थियों द्वारा भरी जाने और शिक्षक भर्ती की पूरी सी.बी.आई. जांच की मांग की। दोषियों को दंण्डित किये जाने के लिये अखिलेश यादव से सहयोग किये जाने की भी उन्होंने अपील की हैं।
अखिलेश ने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों की हर सम्भव मदद किये जाने का भरोसा दिलाया और कहा कि उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news