Advertisement

Govt Jobs : Opening

सहायक शिक्षक भर्ती मामलाः हाईकोर्ट में आज प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करेगी योगी सरकार

लखनऊः सहायक शिक्षक भर्ती मामले में गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होनी है। मामले में आज प्रदेश की योगी सरकार को कोर्ट में प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करनी है। 
बता दें कि, पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को ही भ्रष्ट करार दिया था। हाईकोर्ट ने कैंडिडेट की कॉपी में बार कोड का मिलान न होने की बात कही थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि 27 सितम्बर को अगली सुनवाई में जांच रिपोर्ट नहीं आती है तो चेयरमैन भर्ती बोर्ड को खुद अदालत में हाजिर होना पड़ेगा।

गौरतलब है कि, 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती को लेकर कापियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी सामने आने और कट ऑफ बदलकर परिणाम घोषित किए जाने को लेकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर धावा बोल दिया। अभ्यर्थियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कट ऑफ मार्क 30 और 32 प्रतिशत करने और भर्ती में रिक्त 27 हजार पदों को भरे जाने की मांग की है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news