लखनऊ : पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सीधी भर्ती प्रक्रिया
स्थगित कर दी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि पीएसी व पुलिस में फॉलोअर
पद के लिए स्नातक-परास्नातक तथा रेडियो शाखा में संदेश वाहक के पदों पर
पीएचडी, एमटेक, एमसीए सहित अन्य व्यवसायिक कोर्स कर चुके युवाओं ने आवेदन
किए थे।
यदि यह भर्ती स्थगित न होती तो लिखित परीक्षा के आधार पर संदेश
वाहक के पद पर पीएचडी-एमटेक भर्ती होते।
पीएसी व कई जिलों में फॉलोअर के 464 पदों व रेडियो शाखा में पत्र वाहक के
62 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित होनी थी। बताया गया कि प्रदेश
में फॉलोअर के 1065 पद रिक्त हैं। अब सभी पदों पर एक साथ भर्ती होगी। बीते
दिनों इन पदों पर भर्ती के लिए सवा लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया
था। इनमें संदेश वाहक के 62 पदों के लिए करीब 93 हजार आवेदन आए थे। आवेदन
करने वालों में पीएचडी, एमटेक, एमबीए, बीटेक पास युवा भी बड़ी संख्या में
शामिल है। दोनों ही पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा पांच पास
है। ऐसे में माना जा रहा था कि परीक्षा होने पर उच्च शिक्षा ग्रहण कर चुके
अभ्यर्थियों के बीच मेरिट को लेकर कांटे की टक्कर होती। बताया गया कि इन
पदों पर पूर्व में साक्षात्कार के आधार पर भर्ती होती थी। पिछले वर्ष सरकार
ने पादर्शिता के लिहाज से सभी भर्तियां लिखित परीक्षा के जरिये कराने का
निर्णय लिया था। डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि नियमावली में बदलाव किए
जाने हैं, इसलिए भर्ती स्थगित कर दी गई है। नियमावली को और पारदर्शी व सरल
बनाया जाएगा। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय स्तर पर प्रस्ताव तैयार कराया जा
रहा है। नियमावली में संशोधन के बाद भर्ती परीक्षा की तिथि निर्धारित की
जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق