निगोही क्षेत्र के एक गांव में घटी इस घटना से पहले भी इसी क्षेत्र में एक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था, लोगों ने आरोपित को पकड़ने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। यह दूसरी घटना है, इससे शिक्षा जगत में भी आक्रोश व्याप्त है। शिक्षकों का कहना है कि यदि आरोपित जल्द न पकड़े गए तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
स्थानीय पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर पहले मुकदमा दर्ज करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर हंगामा काटा, तब पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया, लेकिन एक ही अज्ञात युवक पर तब दोबारा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और शिक्षिका ने भी पुलिस कर्मियों की इस लापरवाही पर नाराजगी जताई, तब दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
घटनाएं कागजों में दर्ज करके सो गई पुलिस
जिले में अधिकांश घटनाएं कागजों में दर्ज करने के बाद पुलिस सो जाती है। यही वजह है कि अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस की लापरवाही की वजह से ही परौर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह कर लिया था। उसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस का लचीला पन अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है। घटनाएं नहीं रुकी तो होगा आंदोलन
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री देवेश कुमार वाजपेयी ने शिक्षिकाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को ¨नदनीय बताते हुए रोष जताया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शिक्षिकाओं के साथ छेड़छाड़ व उन्हें परेशान करने वाली घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो शिक्षक संघ आंदोलन को मजबूर होगा। बाजपेई ने बताया कि संघ के पदाधिकारी डीएम और एसपी से मिलकर शिक्षिकाओं की सुरक्षा को लेकर वार्ता करेंगे।
हाल के दिनों में हुई घटनाएं
22 सितंबर: क्षेत्र के एक गांव में रात मेला देखने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास
12 सितंबर : शौच को गई किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया
9 सितंबर : हैंडपंप पर पानी भरने गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
8 सितंबर : दबंग युवक ने दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला का किया अपहरण
17 अगस्त: छत पर सो रही किशोरी से पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया
11 जुलाई : क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
6 जून : शौच को गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
28 मई: क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق