संवाद सहयोगी, चकरनगर : क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में तैनात
समायोजित महिला शिक्षामित्र कई दिन से बीमार चल रही थी, जिसने धन के अभाव
में दिल्ली के अस्पताल में ¨जदगी से जंग लड़ते हुए मंगलवार की शाम को दम तोड़
दिया। मौके पर पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों ने साथी शिक्षमित्रों को
सांत्वना दी।
थाना बिठौली के गांव बंशरी निवासी लक्ष्मी देवी जो कि विकास खंड चकरनगर
के प्राथमिक विद्यालय टेड़ाढाड़ा में समायोजित शिक्षामित्र के पद पर तैनात
थीं। उक्त शिक्षामित्र करीब एक सप्ताह से बीमार चल रहीं थी। बीमारी से
ग्रसित शिक्षामित्र को दो दिन पूर्व दिल्ली के एक हॉस्पीटल में भर्ती कराया
गया था। लेकिन धन के अभाव में उचित उपचार न होने से महिला शिक्षामित्र ने
मंगलवार की शाम को ¨जदगी से जंग लड़ते हुए दम तोड़ दी। इसके उपरांत उक्त
महिला का शव बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया, तो परिजनों में
कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंचे विकास खंड के समायोजित शिक्षामित्र भी
मायूसी में डूब गए। यहां पहुंचे यूनियन के जिलाध्यक्ष उदयवीर ¨सह यादव,
महामंत्री सुशील तिवारी, महेवा ब्लाक अध्यक्ष सुरजीत ¨सह, चकरनगर ब्लाक
अध्यक्ष उदयवीर यादव, जयवीर भदौरिया, गब्बर ¨सह गुर्जर, सुरेश ¨सह यादव,
अनिल ¨सह, बजरंग ¨सह, भूपेन्द्र ¨सह, मलखान ¨सह, जयवीर ¨सह, अवनीश ¨सह,
लालजी गुर्जर, गजेन्द्र संकुल प्रभारी सहसों, सीमा देवी, बंदना देवी, दलीप
¨सह कुशवाह मीडिया प्रभारी सहित अन्य शिक्षामित्रों ने परिवारिक लोगों को
और शिक्षामित्रों को ढांढस बंधाया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें