बलरामपुर। हेडमास्टर व दो शिक्षिकाओं को अनुशासनहीनता व लापरवाही के आरोप
में निलंबित किया गया है। बीएसए हरिहर प्रसाद ने बुधवार को बताया कि, डीएम
कृष्णा करुणेश के निर्देश पर स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही
पाई गई है।
एडीएम न्यायिक के औचक निरीक्षण में सदर शिक्षा क्षेत्र
के उच्च प्राथमिक विद्यालय सायडीह की शिक्षिका अनीता सिंह, अपर जिला
मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय
सायडीह की शिक्षिका पूजा सिंह तथा हेडमास्टर सतरंजन सिंह की अनुशासनहीनता व
लापरवाही की पुष्टि हुई है।
पदीय दायित्वों के निर्वहन में
लापरवाही बरतने, सरकारी पद के दुरुपयोग, सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का
अनुपालन नहीं करने, शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेने व बाल अधिकारों के हनन
के आरोप में तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
सायडीह
मदारा की शिक्षामित्र रोली सिंह, प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र सरिता
सिंह का भी मानेदय अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। सात दिन में
संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें