प्राथमिक विद्यालयों में 68500 पदों के सापेक्ष महज 34660 कैंडीडेट्स
को जिला आवंटित किए जाने से नाराज सफल कैंडीडेट्स ने भर्ती प्रक्रिया पर
सवाल उठाते हुए विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.
बड़ी संख्या में
कैंडीडेट्स निशातगंज स्थित शिक्षा निदेशालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए
प्रदर्शन किया. कैंडीडेट्स तत्काल सभी सफल कैंडीडेट्स की सूची जारी करने की
मांग कर रहे थे. इनमें अधिकांश सामान्य वर्ग के कैंडीडेट्स थे. कई घंटे तक
चले विरोध प्रदर्शन के बाद बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेद् विक्रम बहादुर
सिंह ने कैंडीडेट्स के एक प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर चार सितंबर तक दूसरी
सूची जारी करने का आश्वासन दिया, लेकिन कैंडीडेट्स ने मांग रखी कि जब तब
छूटे हुए सामान्य वर्ग के करीब 5696 कैंडीडेट्स को काउंसिलिंग में शामिल
नहीं किया गया, तब तक यहां से नहीं हटेंगे.
अचानक बदले चयन मानक
दरअसल, प्राइमरी स्कूलों में 68,500 शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी.
इसमें 41556 कैंडीडेट्स ही सफल हुए थे, मगर अफसरों ने लिखित परीक्षा में
सफल कैंडीडेट्स को चयनित करने का मानक एकाएक बदल दिया. सफल कैंडीडेट्स की
चयन सूची में पदों का आकलन 41,556 के सापेक्ष किया गया और 34,600
कैंडीडेट्स को ही जिला आवंटित किया गया. शिक्षक भर्ती में चयन का नियम बदले
जाने से ही कैंडीडेट्स भड़क उठे और शनिवार को शिक्षा निदेशालय पहुंच गए.
कैंडीडेट्स का कहना है कि सफल कैंडीडेट्स को नियुक्ति देने की जब बारी आई
तो तय पद 68,500 की जगह 41,556 को ही आधार बनाकर चयन किया गया. निदेशालय का
घेराव करते हुए कैंडीडेर्ट्स 'क्योंकि हम सामान्य हैं, इसलिए अमान्य हैं'
नारे लगाने लगे. कैंडीडेट्स ने इस दौरान कार्यालय में मौजूद अधिकारियों से
बातचीत करने का प्रयास किया, मगर विभाग के किसी अधिकारी ने उनसे मिलने की
जहमत नहीं उठाई. देर शाम तक सभी कैंडीडेट्स निदेशालय पर धरने पर बैठे रहे.
प्रदर्शन के दौरान कई बार टकराव की नौबत भी आई, लेकिन पुलिस बल के आगे
कैंडीडेट्स कुछ नहीं कर पाए.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें