Advertisement

Govt Jobs : Opening

सपा सरकार में सरकारी नौकरियां एक ही परिवार की थी जागीर- मुख्यमंत्री योगी

कानपुर देहात-आज जनपद के कंचौसी में अपने जोशीले अंदाज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी की योजनाओं का बखान करते हुये लोगों से कहा देश व प्रदेश की जनता को बीजेपी सरकार से सीधे लाभ मिल रहा है।
पिछली सपा सरकार में तो सरकारी नौकरी एक ही परिवार की जागीर रही है लेकिन हमारी सरकार में कुछ नही चलने वाला है। शिक्षक भर्ती को लेकर उन्होंने खुले शब्दों में कहा कि भर्ती में गड़बड़ी करने वाले लोग जेल भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा पिछली सरकार में अराजकता और गुंडाराज था। इस सरकार के डेढ़ साल में अराजकता कहीं दिखाई नही देगी और गुंडे बदमाश निकल लिए हैं।

बीजेपी की उपलब्धियां गिनाई
आगे बोले कि प्रदेश में एक साल में 11 लाख गरीबों को आवास दिया गया है। अगर पिछली सरकार ने आवास दिए थे तो इन गरीबों को आवास क्यों नहीं मिले। हमारी सरकार द्वारा पिछले डेढ़ साल में प्रदेश के 56 लाख लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता के लिए ऐसी कल्याणकारी योजना शुरू की है, जिसके तहत देश की 50 करोड़ आबादी को आयुष्मान योजना के द्वारा 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है।

किया प्रतिमाओं का अनावरण

करीब दो घंटे देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री लेकिन कंचौसी की जनता सूबे के मुखिया को करीब से देखने व सुनने के लिए राह देखती रही। वहीं जनसभा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तय कार्यक्रम के मुताबिक कंचौसी के दर्शन सिंह महाविद्यालय परिसर में सांसद देवेंद्र सिंह भोले की माता स्व. कनक रानी और पिता स्व. दर्शन सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण किया। वहीं विद्यालय में एक पौधे का रोपण भी किया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय, भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक प्रतिभा शुक्ला, विधायक अजीत पाल सिंह, विधायक निर्मला संखवार, विधायक विनोद कटियार व अन्य पदाधिकारियों ने भी सीएम का स्वागत कर अभिनंदन किया।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news