इलाहाबाद : बिहार और पश्चिम बंगाल राज्य के शिक्षा बोर्ड की फर्जी
डिग्रियां सप्लाई करने वाले गिरोह के जालसाजों की तलाश में इलाहाबाद एसटीएफ
मेरठ जाने की तैयारी में है।
125 सितंबर को एसटीएफ ने फर्जी अंक पत्र,
प्रमाणपत्र समेत अन्य दस्तावेज सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया
था। जालसाज बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड पटना की फर्जी वेबसाइट बनाकर बिहार
शिक्षा बोर्ड तथा वेस्ट बंगाल काउंसिल आफ रविंद्र ओपन स्कूलिंग, हायर
सेकेंडरी एक्जामिनेशन बोर्ड पश्चिम बंगाल के फर्जी प्रमाणपत्र बेचते थे।
गिरोह ने फर्जी वेबसाइट तैयार कर ऑनलाइन ठगी भी शुरू कर दी। जांच और
निगरानी के बाद एसटीएफ ने धूमनगंज के मुंडेरा में आइकॉन इंटरनेशनल पब्लिक
स्कूल तथा नितेश स्टडी सेंटर के संचालक नितेश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।
नितेश कौशांबी के सरसवां के रहने वाले रामसिया राजपूत का बेटा है। वह
मुंडेरा में स्कूल और मकान बनवा कर रहा रहा था। उसके स्कूल में फर्जी
डिग्रियों का भंडार मिला। नितेश ने बताया कि नंबर और मेल ‘जस्ट डायल’ पर
अपलोड है। इसी के जरिए मेरठ के प्रवीन जैन और अजय ने संपर्क साधा। जालसाजों
ने उसे फर्जी डिग्रियां सप्लाई करने के लिए तैयार कर लिया। शुरू में वह
छात्र छात्रओं के नाम पते लेते थे और डिग्रियां वहां से भेज देते थे। बाद
में उसे ही सिखा दिया। वह बीस हजार रुपये में डिग्रियां सप्लाई करने लगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें