इलाहाबाद : महत्वपूर्ण परीक्षाओं के परिणाम लंबित रखने को लेकर
अभ्यर्थियों के आक्रोश का सामना कर रहे यूपीपीएससी (उप्र लोकसेवा आयोग) से
अब राहत मिलने वाली है। इस महीने और अक्टूबर में भी परिणाम पर यूपीपीएससी
जल्द ही अंतिम निर्णय लेगा।
मुख्य सचिव के निर्देशों के क्रियान्वयन में
पीसीएस (मुख्य) परीक्षा 2016, राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2013 के अलावा
आरओ-एआरओ (प्रारंभिक) परीक्षा 2017 का परिणाम भी दिए जाने की सुगबुगाहट तेज
है। यूपीपीएससी ने हालांकि सितंबर माह में घोषित तौर पर पीसीएस 2016 की
मुख्य परीक्षा के परिणाम को ही प्राथमिकता बताया है। 1यूपीपीएससी की ओर से
परीक्षाओं के परिणाम पर निर्णय न लेने से हजारों अभ्यर्थियों को दिक्कतों
का सामना करना पड़ रहा है, जबकि नई परीक्षाएं धड़ाधड़ कराने और पूर्व में
विज्ञापित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षाएं भी शुरू
कराने से वे सभी अभ्यर्थी खुद को सौतेला महसूस करने लगे हैं जिन्हें
परीक्षा दिए हुए दो साल हो गए लेकिन, परिणाम अब भी अंधकार में है। स्टाफ
नर्स (महिला) भर्ती के परिणाम में यूपीपीएससी की अधिक तरजीह ने अपने परिणाम
का इंतजार कर रहे अन्य परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को ठेस पहुंचाई।
यूपीपीएससी की ओर से परिणामों पर इस महीने और अक्टूबर की कार्ययोजना ऐसे
सभी अभ्यर्थियों को राहत पहुंचाने वाली है। सचिव जगदीश की मानें तो सितंबर
में पीसीएस (मुख्य) परीक्षा 2016, का परिणाम जारी किया जाना है। फिलहाल इसी
पर अधिक जोर है। इसके बाद अन्य पर निर्णय लिया जाएगा। राज्य अभियंत्रण
सेवा परीक्षा 2013, के परिणाम पर यूपीपीएससी की ओर से पूर्व में ही यह
बताया जा चुका है कि एई के 952 पदों का परिणाम अक्टूबर में और जेई के 3222
पदों पर परिणाम साल के अंत तक घोषित किया जाएगा। इस परिणाम को लेकर भी
यूपीपीएससी में कवायद तेज हो गई है
शारीरिक अनुदेशक के विषय को समझें शारीरिक शिक्षा : यूपीपीएससी की ओर से 23
सितंबर को होने वाली प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज स्क्रीनिंग परीक्षा-2017,
में शारीरिक अनुदेशक के पद को और स्पष्ट किया गया है। यूपीपीएससी के सचिव
जगदीश ने कहा है कि शारीरिक अनुदेशक पद के लिए विषय शारीरिक शिक्षा समझा
जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق