इलाहाबाद : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि यूपी टीईटी 2018 के लिए
मंगलवार दोपहर से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन ही
करीब 500 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस बार बीएड को भी प्राथमिक
स्कूलों में भर्ती में मौका दिया गया है इसलिए रिकॉर्ड आवेदन होने के आसार
हैं। परीक्षा चार नवंबर व रिजल्ट 20 नवंबर को जारी होगा।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि यूपी
टीईटी 2018 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन
शुल्क भी जमा किया जा सकेगा। पंजीकरण की अंतिम तारीख चार अक्टूबर शाम छह
बजे तक है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख पांच अक्टूबर है। अभ्यर्थी
ऑनलाइन आवेदन पूरा करके उसका प्रिंट छह अक्टूबर को शाम छह बजे तक ले
सकेंगे। सचिव ने बताया कि पंजीकरण, आवेदन और शुल्क ऑनलाइन ही लिया जाएगा,
इसके अलावा किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि
अभ्यर्थियों को अपनी ऑनलाइन आवेदन की अंकित प्रविष्टियों में संशोधन का कोई
अवसर नहीं दिया जा रहा है। इसलिए अभ्यर्थी पंजीकरण व आवेदन को फाइनल सेव
करने से पहले प्रविष्टियों की अभिलेखों से सही से मिलान कर लें। यह भी कहा
है कि अभ्यर्थी एक स्तर की परीक्षा के लिए एक से अधिक आवेदन न करें। यदि
किसी अभ्यर्थी ने एक से अधिक आवेदन करके शुल्क भी जमा किया होगा तो उसमें
अंतिम आवेदन को मान्य करके अन्य आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे जिसका
उत्तरदायी अभ्यर्थी खुद होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए शैक्षिक अर्हता, आवेदन
शुल्क, पाठ्यक्रम संरचना व परीक्षा अवधि की जानकारी एनआइसी की वेबसाइट पर
उपलब्ध है। इसी वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन शुल्क आदि जमा हो रहा
है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق