इलाहाबाद : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि यूपी टीईटी 2018 के लिए
मंगलवार अपरान्ह से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। वहीं, पात्रता परीक्षा चार
नवंबर को कराई जाएगी, जबकि इसका परिणाम 20 नवंबर को जारी करने के लिए
निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी
ने बताया कि यूपी टीईटी 2018 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 18 सितंबर से शुरू
होगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क भी जमा किया जा सकेगा। पंजीकरण की अंतिम तारीख
चार अक्टूबर व आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख पांच अक्टूबर है।
अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पूरा करके उसका प्रिंट छह अक्टूबर को शाम छह बजे तक
ले सकेंगे। सचिव ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपनी ऑनलाइन आवेदन की अंकित
प्रविष्टियों में संशोधन का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी
ने एक से अधिक आवेदन करके शुल्क भी जमा किया होगा तो उसमें अंतिम आवेदन को
मान्य करके अन्य आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे जिसका उत्तरदायी अभ्यर्थी खुद
होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए शैक्षिक अर्हता, आवेदन शुल्क, पाठ्यक्रम संरचना व
परीक्षा अवधि की जानकारी एनआइसी की वेबसाइट
https://upbasiceduboard.gov.in/ पर उपलब्ध है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق