प्राइमरी स्कूलों में 68,500 शिक्षक भर्ती में हुई फजीहत से सबक लेते हुए
राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए हो रही एलटी ग्रेड 10,768 शिक्षक भर्ती की
लिखित परीक्षा का रिजल्ट दोबारा जांचा जा रहा है। सफल अभ्यर्थियों को
तैनाती व ज्वाइनिंग दोनों ऑनलाइन दी जाएगी।
इसकी लिखित परीक्षा राज्य लोक सेवा आयोग ने करवाई थी। इसकी लिखित परीक्षा
29 जुलाई को करवाई गई थी। सितम्बर में इसका रिजल्ट निकालने की तैयारी थी।
सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद की भर्ती में हुई
गड़बड़ियों के बाद स्पष्ट कर दिया कि भर्ती में कोई गड़बड़ी होने पर जिम्मेदार
नपेंगे। राज्य लोक सेवा आयोग राज्य सरकार की मंशा को भांपते हुए रिजल्ट को
दोबारा चेक कर रहा है। सभी कॉपियों की स्क्रूटनी करवाई जा रही है। परीक्षा
में 7 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। राज्य सरकार बहुत लम्बे
समय के बाद राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए भर्तियां करवा रही है। पूर्ववर्ती
सपा सरकार एलटी ग्रेड 9700 पदों के लिए विज्ञापन निकाला था और मेरिट के
आधार पर भर्ती कर रही थी लेकिन भर्ती नहीं करवा पाई थी। भाजपा सरकार ने
इसमें लिखित परीक्षा को शामिल किया और लोक सेवा आयोग के माध्यम से परीक्षा
करवाई है।
जिलों का आवंटन साफ्टवेयर के माध्यम से
नियुक्त करने के बाद लोक सेवा आयोग चयनित अभ्यर्थियों की सूची माध्यमिक
शिक्षा विभाग दे देगा। इसके बाद शिक्षकों को जिलों व स्कूलों का आवंटन
ऑनलाइन करने की योजना ह। आवंटन मेरिट के आधार पर सॉफ्टवेयर के माध्यम से
होगा। वहीं ज्वाइनिंग भी ऑनलाइन दी जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें