अमेठी। यूपी के अमेठी में एक मामला सामने आया है। जहां दो साल पहले फर्जी रिकॉर्ड दिखाकर 12 शिक्षकों ने नौकरी हथिया ली जिसका पर्दाफाश हो गया है। अब इन शिक्षकों को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।
दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2016 में परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर 16448 शिक्षकों को नियुक्त किया था। इस क्रम में जिले के अंदर 300 से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति मिली थी। शिक्षक भर्ती में चयनित होकर आए शिक्षकों की डिग्री की जब पड़ताल हुई तो कई शिक्षकों की डिग्री फर्जी निकली।
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम चक्र में जिले के अलग-अलग ब्लाकों में पोस्टेड सात शिक्षकों की डिग्री सत्यापन में फर्जी पाई गई। सभी को नोटिस जारी कर बुधवार को कार्यालय पहुंचकर अपना पक्ष रखने को कहा गया था। लेकिन इनमें से एक भी शिक्षक बुधवार को कार्यालय नहीं पहुंचे।
सत्यापन में अमेठी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय जयरामपुर में तैनात गीतांजलि, परमेश्वरी में तैनात सरोज कुमार भारती व कटारी में तैनात मुकेश कुमार, बाजारशुकुल के किसनी में तैनात अखिलेश यादव व भादर के भदाव में तैनात अखिलेश सिंह का डीएलएड की डिग्री फर्जी पाई गई हैं। इन सभी शिक्षकों को नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। विनोद ने कहा कि जिन्होनें अब तक अपना पक्ष नही रखा उससे साबित होता है कि उन्हें कुछ नहीं कहना है। अब एक अंतिम मौका नोटिस जारी कर और दिया जाएगा। इसके बाद एफआईआर कर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें