इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र का पैटर्न बदल गया है। माध्यमिक
शिक्षा परिषद ने कई विषयों में ‘खंड’ सिस्टम को खत्म कर दिया है। वहीं
प्रश्नों की लंबी श्रंखला को छांटकर अंकों का ग्राफ बढ़ा दिया है। परिषद ने
परीक्षा प्रश्न पत्र का मॉडल पेपर जारी कर दिया है।
1सरकार ने पहली बार
माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया है।
सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर बढ़ रहे यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रणाली में भी
बदलाव जारी है। पूर्व से कम दिनों में परीक्षा कराने के साथ-साथ अब
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पेपर के पैटर्न में भी फेरबदल किया है। परिषद की
सचिव नीना श्रीवास्तव ने इंटर के विज्ञान व कला वर्ग के 40 प्रमुख विषयों
के मॉडल पेपर जिलों को जारी कर दिए हैं। वहीं हाईस्कूल के दो विषयों के ही
मॉडल पेपर अभी भेजे गए हैं। गुरुवार को संयुक्त निदेशक, डीआइओएस को मेल के
जरिए मिले मॉडल पेपर को स्कूलों में जल्द भेजने के निर्देश दिए गए हैं,
ताकि शिक्षक छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी करा सकें। मंडलीय विज्ञान
प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि पेपर में कम प्रश्न और अधिक
अंक होने से छात्रों को मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा। उनका आत्मबल बढ़ेगा।
कई विषयों से खंड सिस्टम खत्म, हल कर सकेंगे अधिक प्रश्न : इस बार भौतिक
विज्ञान, रसायन विज्ञान जीव, विज्ञान में खंड सिस्टम खत्म कर दिया गया। अब
इनमें छात्रों को प्रश्न के नीचे ही अथवा कर दूसरा प्रश्न दिया होगा। इसमें
से कोई प्रश्न कर छात्र हल कर सकेंगे। उन्हें पूरा खंड नहीं छोड़ना होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें