Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

अब बोर्ड परीक्षा में कम प्रश्न, अधिक अंक: यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा के 40 विषयों के मॉडल पेपर जारी, कई विषयों में खंड सिस्टम खत्म

इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र का पैटर्न बदल गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कई विषयों में ‘खंड’ सिस्टम को खत्म कर दिया है। वहीं प्रश्नों की लंबी श्रंखला को छांटकर अंकों का ग्राफ बढ़ा दिया है। परिषद ने परीक्षा प्रश्न पत्र का मॉडल पेपर जारी कर दिया है।
1सरकार ने पहली बार माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया है। सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर बढ़ रहे यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रणाली में भी बदलाव जारी है। पूर्व से कम दिनों में परीक्षा कराने के साथ-साथ अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पेपर के पैटर्न में भी फेरबदल किया है। परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने इंटर के विज्ञान व कला वर्ग के 40 प्रमुख विषयों के मॉडल पेपर जिलों को जारी कर दिए हैं। वहीं हाईस्कूल के दो विषयों के ही मॉडल पेपर अभी भेजे गए हैं। गुरुवार को संयुक्त निदेशक, डीआइओएस को मेल के जरिए मिले मॉडल पेपर को स्कूलों में जल्द भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शिक्षक छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी करा सकें। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि पेपर में कम प्रश्न और अधिक अंक होने से छात्रों को मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा। उनका आत्मबल बढ़ेगा।
कई विषयों से खंड सिस्टम खत्म, हल कर सकेंगे अधिक प्रश्न : इस बार भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान जीव, विज्ञान में खंड सिस्टम खत्म कर दिया गया। अब इनमें छात्रों को प्रश्न के नीचे ही अथवा कर दूसरा प्रश्न दिया होगा। इसमें से कोई प्रश्न कर छात्र हल कर सकेंगे। उन्हें पूरा खंड नहीं छोड़ना होगा।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news