इलाहाबाद : एपीएस यानि अपर निजी सचिव भर्ती 2010 में व्यापक रूप से गड़बड़ी
की शिकायतें यूं ही नहीं की गईं। इसमें चहेतों की नौकरी पक्की कराने के
लिए नियमों को दरकिनार कर मनमानी के गंभीर आरोप हैं तो अब भर्ती में
रिश्वतखोरी की भी शिकायतें सीबीआइ से हुई हैं।
सीबीआइ को जांच शुरू करने से
पहले ही जो साक्ष्य मिले हैं उनमें कई लोगों के पर्सनल बैंक एकाउंट नंबर
तक उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें कितनी सच्चाई है, पैसों के ट्रांजेक्शन बतौर
रिश्वत ही हुए, इसकी पुष्टि होना बाकी है। प्रदेश सरकार ने अपर निजी सचिव
भर्ती 2010 की सीबीआइ जांच के लिए 12 सितंबर को सिफारिश की है। लेकिन,
सीबीआइ की तरफ से अभी इस पर मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। उप्र लोकसेवा
आयोग यानि यूपीपीएससी ने एपीएस के 250 पदों (उप्र सचिवालय) पर चयन के लिए
भर्ती प्रक्रिया कराई थी जिसमें तीन अक्टूबर 2017 को 249 पदों का परिणाम
आया था। जांच अधिकारियों को सुविधा शुल्क का लेनदेन की शिकायतें साक्ष्य
समेत दी। इनमें यूपीपीएससी में कार्यरत कुछ लोगों और बिचौलियों के पर्सनल
बैंक एकाउंट से हुए ट्रांजेक्शन तक का विवरण उपलब्ध कराया गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق