Advertisement

Govt Jobs : Opening

बीटीसी-2015: पेपर लीक व परीक्षा निरस्त होने के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र

बीटीसी का पेपर लीक होने और परीक्षा निरस्त होने के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छात्रों ने सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन जताया। गाजीपुर में छात्रों ने सरजूपांडे पार्क के सामने सड़क जाम किया। वहीं आजमगढ़ में अग्रसेन चौराहा व शिब्ली के पास जाम लगा कर परीक्षार्थियों ने किया प्रदर्शन है। बता दें कि बीटीसी 2015 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। 

कौशाम्बी में सोमवार को परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले सभी विषयों का पेपर लीक होने के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने प्रदेशभर की परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसी के साथ 72 हजार से अधिक बीटीसी प्रशिक्षुओं का भविष्य अधर में पड़ गया है। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा टलने के कारण सभी प्रशिक्षु दिसंबर में प्रस्तावित 95 हजार से अधिक सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा से बाहर हो जाएंगे।

ये प्रशिक्षु अपीयरिंग के आधार पर चार नवंबर को प्रस्तावित टीईटी 2018 में तो शामिल हो जाएंगे लेकिन शिक्षक भर्ती की परीक्षा नहीं दे सकेंगे क्योंकि उसके लिए बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर पूरा होना अनिवार्य है और इतने कम समय में चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम आना संभव नहीं। 8 से 10 अक्टूबर तक प्रस्तावित परीक्षा के लिए 72688 प्रशिक्षुओं को प्रवेश पत्र जारी हुआ था। पहले दिन सोमवार की परीक्षा से पहले रविवार रात को ही तीन दिनों में होने वाले सातों विषयों के पेपर कौशाम्बी में व्हाट्सएप पर वायरल हो गया।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news