Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

पीसीएस/एसीएफ-आरएफओ 2018 परीक्षा में पते पर परीक्षा केंद्र मिलने से अभ्यर्थियों को राहत

इलाहाबाद : पीसीएस/एसीएफ-आरएफओ 2018 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए यूपीपीएससी के केंद्र आवंटन में अभ्यर्थियों को राहत मिली है। कई अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र पर उनके पते वाले जिले ही आवंटित किए गए हैं। जबकि, 29 जिलों में ही परीक्षा होने के कारण जिन्हें पते पर केंद्र आवंटित नहीं हो सके, यूपीपीएससी ने उन्हें पास के जिलों में परीक्षा केंद्र दिए हैं।
1पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के केंद्र आवंटन में 2012 के बाद उप्र लोक सेवा आयोग यानि यूपीपीएससी ने खूब मनमानी की। पूर्व अध्यक्ष डा. अनिल यादव के कार्यकाल में परीक्षा केंद्र दो से तीन सौ किलोमीटर दूर दिए जाने से नाराजगी इतनी बढ़ी कि सैकड़ों अभ्यर्थियों को विरोध के लिए सड़क पर भी उतरना पड़ा था। केंद्र आवंटन में मनमानी से परीक्षा में धांधली के भी खूब आरोप लगे थे। गृह जिले में परीक्षा केंद्र दिए जाने की अभ्यर्थियों की मांग पर लगातार अनसुनी हुई। चूंकि प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अधिकांश अभ्यर्थी शिक्षा के गढ़ इलाहाबाद में ही अस्थायी रूप से रहते हैं। पीसीएस 2018 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए शुक्रवार को यूपीपीएससी ने वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड किया तो कुछ देर बाद ही अभ्यर्थी उसे डाउनलोड करने में जुट गए। इलाहाबाद समेत लखनऊ और पड़ोसी जिलों के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र उनके मूल पते पर ही मिले तो खुशी का ठिकाना न रहा। अभ्यर्थियों ने कहा कि विगत महीनों में हो चुकी कुछ परीक्षाओं में प्रश्न पत्रों में बदलाव दिखा था और अब परीक्षा केंद्र में भी यूपीपीएससी से उन्हें राहत मिली है।1आचार्य डेंटेस्ट्री के परिणाम घोषित : राजकीय मेडिकल कालेजों में आचार्य डेंटेस्ट्री के दो रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन परिणाम यूपीपीएससी ने शुक्रवार को घोषित कर दिया। यूपीपीएससी के संयुक्त सचिव दयाशंकर पांडेय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राजकीय मेडिकल कालेजों में आचार्य डेंटेस्ट्री के दो अनारक्षित पदों पर चयन के लिए पहले 2015-16 में फिर संशोधित विज्ञापन 2017-18 में जारी किया गया था। पांच और छह अक्टूबर को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया गया। जिसमें अमर सिंह राना और अनामिका शर्मा को सफल पाया गया है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news