इलाहाबाद : पीसीएस/एसीएफ-आरएफओ 2018 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए
यूपीपीएससी के केंद्र आवंटन में अभ्यर्थियों को राहत मिली है। कई
अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र पर उनके पते वाले जिले ही आवंटित किए गए हैं।
जबकि, 29 जिलों में ही परीक्षा होने के कारण जिन्हें पते पर केंद्र आवंटित
नहीं हो सके, यूपीपीएससी ने उन्हें पास के जिलों में परीक्षा केंद्र दिए
हैं।
1पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के केंद्र आवंटन में 2012 के बाद उप्र लोक
सेवा आयोग यानि यूपीपीएससी ने खूब मनमानी की। पूर्व अध्यक्ष डा. अनिल यादव
के कार्यकाल में परीक्षा केंद्र दो से तीन सौ किलोमीटर दूर दिए जाने से
नाराजगी इतनी बढ़ी कि सैकड़ों अभ्यर्थियों को विरोध के लिए सड़क पर भी
उतरना पड़ा था। केंद्र आवंटन में मनमानी से परीक्षा में धांधली के भी खूब
आरोप लगे थे। गृह जिले में परीक्षा केंद्र दिए जाने की अभ्यर्थियों की मांग
पर लगातार अनसुनी हुई। चूंकि प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
करने वाले अधिकांश अभ्यर्थी शिक्षा के गढ़ इलाहाबाद में ही अस्थायी रूप से
रहते हैं। पीसीएस 2018 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए शुक्रवार को यूपीपीएससी
ने वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड किया तो कुछ देर बाद ही अभ्यर्थी उसे
डाउनलोड करने में जुट गए। इलाहाबाद समेत लखनऊ और पड़ोसी जिलों के
अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र उनके मूल पते पर ही मिले तो
खुशी का ठिकाना न रहा। अभ्यर्थियों ने कहा कि विगत महीनों में हो चुकी कुछ
परीक्षाओं में प्रश्न पत्रों में बदलाव दिखा था और अब परीक्षा केंद्र में
भी यूपीपीएससी से उन्हें राहत मिली है।1आचार्य डेंटेस्ट्री के परिणाम घोषित
: राजकीय मेडिकल कालेजों में आचार्य डेंटेस्ट्री के दो रिक्त पदों पर सीधी
भर्ती से चयन परिणाम यूपीपीएससी ने शुक्रवार को घोषित कर दिया। यूपीपीएससी
के संयुक्त सचिव दयाशंकर पांडेय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राजकीय
मेडिकल कालेजों में आचार्य डेंटेस्ट्री के दो अनारक्षित पदों पर चयन के
लिए पहले 2015-16 में फिर संशोधित विज्ञापन 2017-18 में जारी किया गया था।
पांच और छह अक्टूबर को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया गया। जिसमें
अमर सिंह राना और अनामिका शर्मा को सफल पाया गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- यूपीपीएससी पीसीएस 2025: 28 सेवाओं के 814 पदों पर भर्ती, आबकारी निरीक्षक के सर्वाधिक 123 पद
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी की नौकरी
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 500 कर्मियों की नौकरी होगी पक्की: छूटे सीजनल संग्रह अमीनो, अनुसेवकों के नियमित होने का रास्ता साफ, अपर मुख्य सचिव ने दी हरी झंडी
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें