इलाहाबाद : इस बार यूपीएससी के पैटर्न पर होने जा रही सम्मिलित
राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा यानि पीसीएस (सामान्य चयन/
दिव्यांगजन-बैकलॉग/विशेष चयन (प्रारंभिक) परीक्षा-2018 और सहायक वन संरक्षक
(एसीएफ)/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2018 की
सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उप्र लोक सेवा आयोग यानि यूपीपीएससी ने
शुक्रवार को प्रदेश के 29 जिलों में केंद्र निर्धारण करते हुए अभ्यर्थियों
के प्रवेश पत्र भी वेबसाइट पर शुक्रवार को अपलोड कर दिए हैं।
यूपीपीएससी ने इस बार पीसीएस परीक्षा के लिए कई बदलाव किए हैं। अहम यह है
कि पीसीएस और वन विभाग की प्रारंभिक परीक्षा संयुक्त रूप से होगी। लेकिन,
मुख्य परीक्षा अलग-अलग होगी। पहली बार परीक्षा के लिए 29 जिलों में केंद्र
बनाए गए हैं, जबकि इससे पहले पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा आमतौर पर 21
जिलों में ही होती रही है। दोनों ही परीक्षाओं में संयुक्त रूप से छह लाख
37 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन हुए हैं। अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र
यूपीपीएससी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों से कहा गया कि
अपने पंजीकरण संख्या और जन्म की तारीख के आधार पर प्रवेशपत्र व अनुदेश
डाउनलोड करें। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र पर फोटो नहीं छपी है उन्हें
परीक्षा के समय अपने साथ दो फोटो व पहचानपत्र लेकर जाने को कहा गया है। 1दो
पालियों में परीक्षा : प्रारंभिक परीक्षा रविवार 28 अक्टूबर को सुबह 9:30
से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में 2:30 से 4:30 बजे तक होगी।
इन जिलों में बने केंद्र : आगरा, इलाहाबाद, आजमगढ़, बरेली, बाराबंकी,
गोरखपुर, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ,
मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, सीतापुर, शाहजहांपुर, वाराणसी, मथुरा, मैनपुरी,
सहारनपुर, अलीगढ़, बस्ती, सुल्तानपुर, गाजीपुर, बुलंदशहर, मीरजापुर और
मुजफ्फरनगर।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें