प्रयागराज : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2019 की परीक्षा के
लिए डिबार कालेजों की सूची शनिवार को सार्वजनिक हो गई है। प्रदेश भर के 438
माध्यमिक कालेजों को इस बार परीक्षा केंद्र न बनाने की संस्तुति हुई है।
उनमें अलीगढ़ जिला सबसे ऊपर है, वहीं, प्रतापगढ़ दूसरे और प्रयागराज-आजमगढ़
संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। इन जिलों में सबसे अधिक ऐसे कालेज
चिन्हित हुए हैं, जो केंद्र नहीं बनेंगे। 1माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी
बोर्ड ने लंबे इंतजार के बाद परीक्षा केंद्र निर्धारण की पहल कर दी है।
सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट पर डिबार कालेजों की
पूरी सूची अपलोड की गई है, वहीं हर जिले को क्षेत्रीय कार्यालय के जरिए यह
सूची भेजी जा रही है, ताकि केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो
सके। इनमें अलीगढ़ जिले में 69, प्रतापगढ़ में 45, प्रयागराज-आजमगढ़ में
27-27, आगरा में 22, मथुरा में 19, हरदोई-बलिया में 14-14, गाजीपुर में 12,
बहराइच में 10, वाराणसी में आठ, गोरखपुर-कानपुर देहात में सात-सात,
कौशांबी में छह, लखनऊ में पांच और कानपुर नगर में दो कालेजों को डिबार किया
गया है। इस सूची में पिछले तीन परीक्षाओं में सामूहिक नकल, पेपर आउट, पेपर
गलत खोलने सहित अन्य कारणों से काली सूची में डाला गया है।
नकल के लिए कुख्यात जिलों में बदलाव
परीक्षाओं में आम तौर पर नकल के मामले में पूर्वाचल के जिले बलिया,
गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही आदि ही लंबे समय से कुख्यात रहे हैं। इधर
पहले से चर्चित नामों में बदलाव हुआ है। इनमें इलाहाबाद, प्रतापगढ़, गोंडा,
बहराइच, हरदोई आदि में सामूहिक नकल के कई मामले पिछली परीक्षाओं में सामने
आए हैं। इसीलिए डिबार कालेजों की सूची में बलिया, गाजीपुर आदि जिलों का
नाम नीचे हो गया है। पश्चिम में अलीगढ़, आगरा, मथुरा जिलों में नकल के
मामले में पहले जैसे ही हालात हैं। पिछले वर्ष की परीक्षा के दौरान उप
मुख्यमंत्री व माध्यमिक शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने खुद इन जिलों का
निरीक्षण किया था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق