लखनऊ : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है। उन्हें
जल्द जेल वार्डर, फायरमैन व सिपाही घुड़सवार के 5419 पदों पर भर्ती होने का
मौका मिलेगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ऑनलाइन आवेदन
तारीख निर्धारित करेगा। आवेदन शुल्क तय कर दिया गया है।
1भर्ती बोर्ड के
अधिकारियों के अनुसार उप्र कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में पुरुष व
महिला के लिए जेल वार्डर के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ऑनलाइन आवेदन मांगे
जाएंगे। पुरुष जेल वार्डर के 3012 व महिला जेल वार्डर के 626 पदों पर भर्ती
होनी है। सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिये आवेदन शुल्क चार सौ रुपये
निर्धारित किया गया है। उप्र अग्निशमन सेवा में फायरमैन के 1679 पदों पर
सीधी भर्ती-2018 के लिए भी आवेदन जल्द किया जा सकेगा। उप्र पुलिस में
आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 102 पदों पर सीधी भर्ती-2018 की भी ऑनलाइन आवेदन
पत्र जल्द आमंत्रित किये जाएंगे। आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया
है। 1आवेदन शुल्क में मिलेगी छूट : जेल वार्डर के पदों पर सीधी भर्ती-2016
की चयन प्रकिया के लिए पूरी में जारी की गई विज्ञप्ति को निरस्त कर दिया
गया है। ऐसे ही फायरमैन के पदों पर सीधी भर्ती-2016 के लिए पूर्व में जारी
विज्ञप्ति को निरस्त कर दिया गया है। इन पदों के लिए जिन अभ्यर्थियों ने तब
निर्धारित आवेदन शुल्क दो सौ रुपये जमा किया था, उन्हें इस बार आवेदन
शुल्क में दो सौ रुपये की छूट दी जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق