एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ : नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर
है। योगी सरकार ने दिसंबर में बेसिक शिक्षा विभाग में 68,500 सहायक शिक्षक
के पदों पर भर्ती का फैसला किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से
शुरू होगी। वहीं, शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अब 18 नवंबर को होगी।
मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पेपर लीक की जांच और प्रस्तावित शिक्षक
भर्ती की तैयारियों पर बैठक बुलाई थी। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय और अपर
मुख्य सचिव बेसिक डॉ़ प्रभात कुमार ने बैठक के बाद निर्णयों की जानकारी
दी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के हितों को देखते हुए अब टीईटी 4 नवंबर
के बजाय 18 नवंबर को कराने का फैसला किया गया है। इसके लिए 18.75 लाख
आवेदन आए हैं। 10 दिसंबर को टीईटी का रिजल्ट घोषित होगा और अगले दिन ही
सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू स्वीकारने शुरू कर
दिए जाएंगे। 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे, जबकि 6 जनवरी को परीक्षा
होगी। बीटीसी अभ्यर्थियों की परीक्षा की भी तारीख तय कर दी गई है।
बदलेगा पैटर्न
प्रभात
कुमार ने बताया कि सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के पैटर्न में इस बार बदलाव
किया जाएगा। पेपर में सब्जेक्टिव के बजाय बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिनके
जवाब ओएमआर शीट पर दिए जाएंगे। कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। सूत्रों के
अनुसार यह बदलाव पिछली भर्ती के अनुभवों को देखते हुए किया गया है। पिछली
बार लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें अति लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे गए
थे। मूल्यांकन के दौरान हुई खामियों के कारण कुछ कॉपियों में गलत जवाब पर
नंबर मिल गए थे, वहीं कुछ को सही जवाब पर भी नंबर नहीं दिए गए थे। इन
गड़बड़ियों के कारण पूरी भर्ती की साख दांव पर लग गई थी। इसको देखते हुए
विभाग ने पूरा पैटर्न ओएमआर बेस्ड बहुविकल्पीय प्रश्नों का कर दिया है,
जिससे ऐसे गलतियों की गुंजाइश न रहे।
1 से 3 नवंबर तक बीटीसी परीक्षा
वर्ष
2015 बैच के बीटीसी अभ्यर्थियों की परीक्षा अब 1 से 3 नवंबर के बीच होगी।
हाल में ही चौथे सेमेस्टर का पेपर आउट होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी
गई थी। अभ्यर्थियों को डर था कि बीटीसी की परीक्षा में देरी के कारण रिजल्ट
में देरी होगी और वे अगली शिक्षक भर्ती से वंचित रह जाएंगे। इसे मुद्दा
बनाते हुए अभ्यर्थियों ने कई जगह प्रदर्शन भी किए थे। गोरखपुर में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों को बुलाकर आश्वासन दिया था कि
उनके साथ अन्याय नहीं होगा। इस कड़ी में परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई
है। इसका रिजल्ट 10 दिसंबर के पहले ही घोषित कर दिया जाएगा।
पर्चा लीक करने पर लगेगा गैंगेस्टर
मुख्यमंत्री
ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा के साथ ही गृह विभाग व पुलिस के आला अफसरों
संग भी बैठक की। एसटीएफ को पर्चा लीक की जांच के लिए लगाया गया है। मुख्य
सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने बताया कि पर्चा लीक की जांच तीन स्तरों
प्रिंटिंग प्रेस, रास्ते में पेपर पहुंचाने और परीक्षा सेंटर से आउट होने
की आशंका के आधार पर की जा रही है। सीएम ने साफ कहा है कि आरोपित अगर गिरोह
में शामिल हो तो गैंगेस्टर लगाया जाए। दोषी पाए जाने पर संपत्ति भी कुर्क
की जाएगी।
यह होगा शेड्यूल
18 नवंबर को टीईटी होगी
10 दिसंबर को रिजल्ट आएगा
11 से 25 दिसंबर तक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन
6 जनवरी को भर्ती की लिखित परीक्षा होगी
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- 2016-17 अंतर जनपदीय तबादले नीति : आनलाइन आवेदन सहित अन्य प्रक्रिया एक-दो दिन में
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق