इलाहाबाद : परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 68500 सहायक अध्यापक
भर्ती के दावेदारों की स्क्रूटनी का कार्य पूरा हो चुका है। शासन को इस
संबंध में विस्तृत रिपोर्ट भेजी गई है। एक लाख सात हजार से अधिक कॉपियों पर
कितने नए अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो रहे हैं और कितने चयनित कॉपी पर फेल हैं,
इससे भी अवगत कराया गया है। अब सभी की निगाहें उच्च स्तरीय समिति की जांच
रिपोर्ट और शासन के अगले कदम पर लगी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही
रिपोर्ट सार्वजनिक होगी।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों की शिक्षक भर्ती के लिखित परीक्षा
परिणाम पर गंभीर आरोप लगने के बाद 22 अगस्त को परीक्षा नियामक प्राधिकारी
कार्यालय ने कॉपियों की नए सिरे से जांच कराने का निर्देश दिया था। इसमें
परीक्षा कार्य करने वाली एजेंसी की जगह शिक्षा विभाग के अफसरों को लगाया
गया। एक लाख से अधिक कॉपियां खंगालने में एक माह का समय लगा। सूत्रों की
मानें तो कॉपी से एवार्ड ब्लैंक पर अंक दर्ज करने में गड़बड़ी मिली। उनमें
से कुछ प्रकरण स्कैन कॉपी वितरण के साथ ही सामने आ चुके हैं, बाकी संशोधित
रिजल्ट में उजागर होंगे। ऐसे ही कई अभ्यर्थी ऐसे भी हैं, जो कॉपी पर
अनुत्तीर्ण हैं लेकिन, शिक्षक भर्ती में चयनित हो गए हैं। इन्हें बाहर का
रास्ता दिखाया जा सकता है। हालांकि भर्ती के संबंध में अंतिम निर्णय शासन
ही करेगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق